उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) में पुलिस थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के टेढ़ी बगिया चौराहे पर दुकान चलाने वाले पेंटर (Painter) ने एक सिपाही और दरोगा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में पेंट नहीं करने पर सिपाही ने जेल भेजने की धमकी दी है। इस धमकी के डर से शनिवार को उसने खोखा बंद कर दिया। इस पर लिखा कि पुलिस के उत्पीड़न के कारण दुकान बंद है। खोखे का फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
टेढ़ी बगिया निवासी बच्चू सिंह पेंटर (Painter) का चौराहे पर ही पुलिस बूथ (UP police ) के पास खोखा है। वह पेंट करने के साथ ही गाड़ियों पर स्टीकर लगाने का कार्य करता है। आरोप है कि 29 सितंबर को वह खोखे पर बैठा था। तभी थाना एत्माद्दौला का एक सिपाही आया। उसने थाने पर पुताई और पेंट करने को कहा। मगर, बच्चू सिंह ने मना कर दिया। कहा कि वह खोखे पर ही काम करता है।
बच्चू सिंह ने बताया कि इस पर सिपाही भड़क गया। वह धमकी देने लगा। तब तो वह चला गया। दूसरे दिन फिर आया। इस बार एक दरोगा से मोबाइल पर बात कराई। दरोगा ने भी धमकाया। बाद में सिपाही जेल भेजने की धमकी देकर चला गया। इससे वह दहशत में है। 30 सितंबर को शिकायत करने थाने पर गया, लेकिन तब किसी अधिकारी के आने की वजह से थाना प्रभारी से मुलाकात नहीं हो सकी।
बाद में पेंटर (Painter) बच्चू सिंह कलक्ट्रेट में एसएसपी से भी मिलने गया, लेकिन वह नहीं मिले। वहां एक अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे दिया। इसका पता चलने पर सिपाही ने फिर से उसे धमकाया। बच्चू सिंह को डर है कि सिपाही उस पर कार्रवाई करवा सकता है। इसलिए शनिवार को खोखा बंद कर दिया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत