उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में विधान सभा के सामने मंगलवार को आत्मदाह करने वाली महराजगंज की अंजलि तिवारी जो लव जेहाद( Love Jihad) में फंस आयशा बन गयी थी वह आज जिंदगी की जंग हार गई। लव जेहाद, शोषण धोखे का शिकार बनी इस महिला को कहीं से इंसाफ नहीं मिला ।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधान सभा के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे महराजगंज की महिला अंजली तिवारी उर्फ आयशा ने पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने तत्काल आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से गगहा के सोहगौरा की रहने वाली अंजली का परिवार झारखंड के पलामू जिले के सास गांव में रहता है , इसकी महाराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी से अंजलि की शादी हुई थी, शादी के 4 साल बाद दोनों में तलाक हो गया।
इसके बाद वहां आसिफ रजा से पहचान हो गई। आसिफ रजा ने लव जेहाद( Love Jihad ) के चंगुल में फंसा झांसा देकर उसने अंजली का शोषण किया, वह गर्भवती हुई तो उसका धर्म परिवर्तन करा उससे निकाह कर लिया। मामले की जानकारी किसी को न हो, इसलिए शहर में किराये पर कमरा लेकर साथ रहने लगा। 2018 में दुबई जाने के बाद हर माह आसिफ खर्च भेजता था, लेकिन छह माह से रुपये भेजना बंद कर दिया। इसकी शिकायत उसने महराजगंज पुलिस से की थी। मदद न मिलने पर डीआइजी को पत्र लिखा था।
चार अक्टूबर को लव जेहाद( ‘ Love Jihad ’) शिकार अंजली आसिफ के घर में रहने के लिए धरने पर भी बैठ गई थी। महिला पुलिस उसे लेकर थाने गई लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। महिला ने पुलिस से शिकायत की पर उसे कोई मदद नहीं मिली।अंजली ने युवक के घर में रहने के लिए पुलिस को तहरीर भी दी थी ,वह मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ आ गई। पर, उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार को उसने खुद को आग लगा ली थी।
मामले में लखनऊ पुलिस ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक प्रसाद को हिरासत में लिया है। आलोक पर महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि आत्मदाह के प्रयास से पूर्व अंजलि और आलोक के बीच कई बार बातचीत हुई थी। इसी के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने बुधवार सुबह गोमतीनगर स्थित आवास से आलोक को हिरासत में ले लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?