बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Assembly Elections 2020 )के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को 243 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस और सीपीआई (माले) के प्रत्याशियों का नाम है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने शुत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ( Luv Sinha ) को बांकीपुर सीट( Bankipur assembly seat ) से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन ( Nitin Naveen ) को चुनौती देंगे।
इसी सीट पर पुष्पम प्रिया चौधरी भी चुनाव लड़ रही हैं,उन्होंने प्लूरल्स पार्टी का गठन किया है। चौधरी जेडीयू के पूर्व नेता बिनोद कुमार चौधरी की बेटी हैं और खुद का भावी सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और भाजपा की नेता रहीं सुषमा साहू ने भी इसी सीट से ताल ठोकने का फैसला किया है।
इस तरह बांकीपुर सीट ( Bankipur assembly seat ) पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है,नितिन नवीन पिछले तीन बार से यहां से विधायक चुने जाते रहे हैं ।यह सीट भाजपा का गढ़ रही है । लव सिन्हा ( Luv Sinha ) की अपनी कोई राजनीतिक पहचान नहीं है, वो पिता की सियासी विरासत को संभालने राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं ।शत्रुघ्न सिन्हा पटना से कई बार सांसद रहे हैं. पिछले ही साल लोकसभा चुनावों से पहले ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। ।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र ( Bankipur assembly seat ) में 3 लाख 80 हजार वोटर हैं। जिसमें करीब 1 लाख 77 हजार वोट महिलाओं का है और बाकी 2,03,000 वोट पुरुषों का है। 2015 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 40.2% वोट किया गया था। भाजपा के नितिन नवीन ने कांग्रेस के आशीष कुमार को 39,767 वोट से हराया था। बांकीपुर कायस्थ बहुल इलाका है। कायस्थ एग्रेसिव वोटर माने जाते हैं। ऐसे में ब्राह्मण समुदाय की पुष्पम प्रिया चौधरी, वैश्य समुदाय से आने वाली सुषमा साहू और कायस्थ समाज से आने वाले लव सिन्हा ( Luv Sinha ) और नितिन नवीन कितने वोटरों को अपने पक्ष में कर पाते हैं, यह 10 नवंबर को होने वाली काउंटिंग में पता चलेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?