
पंजाब (Punjab) में आतंकवाद के दौर में आतंकियों का बहादुरी से मुकाबला करने वाले बलविंदर सिंह भिखीविंड ( Balwinder Singh Bhikhiwind ) (62) की शुक्रवार सुबह उनके घर पर ही अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बलविंदर शौर्य चक्र विजेता थे और उनके जीवन पर कई टेली फिल्में भी बनी थीं। उनके परिवार को संदेह है कि यह हमला आतंकी हो सकता है।
तरनतारन ( Tarn Taran ) के गांव भिखीविंड में शुक्रवार सुबह सात बजे बलविंदर सिंह ( Balwinder Singh )घर में थे। इसी दौरान दो पल्सर पर सवार दो युवक उनके घर के बाहर आकर रुके। एक युवक घर के बाहर ही खड़ा रहा। दूसरे युवक को बलविंदर सिंह ने अंदर अपने घर में बने ऑफिस में बुला लिया। अंदर आते ही युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर चार गोलियां दागीं। बलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
यह सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उनके भाई रंजीत सिंह ने संदेह जताया है कि यह हमला आतंकी हो सकता है। बताया जाता है कि बलविंदर सिंह अपने घर के पास ही एवरग्रीन पब्लिक स्कूल भी चलाते थे। करीब एक साल पहले भी उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था।
गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह( Balwinder Singh ) पर पहले भी कई बार हमला हो चुका है। उनको पंजाब पुलिस की तरफ से जो सुरक्षा दी गई थी, वह वापस ले ली गई थी। आईजी सुरेंद्र सिंह परमार और पंजाब पुलिस के अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर और व्यक्तिगत मुलाकात कर फिर से सुरक्षा देने की गुजारिश भी की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, पंजाब (Punjab) में जब आतंकवाद चरम सीमा पर था तो बलविंदर सिंह ( Balwinder Singh ) ने बहुत बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया था। उन पर करीब 20 बार बड़े हमले हुए और हर बार बलविंदर सिंह ने आतंकियों को लोहे के चने चबाए। हैंड ग्रेनेड और राकेट लांचरों के साथ हमला करने वाले कई नामी आतंकियों को उन्होंने मार गिराया था। वे लाइसेंसी हथियार रखते थे। 1993 में बलविंदर सिंह भिखीविंड, उनके भाई और दोनों की पत्नियों को राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?