उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में ललितपुर ( Lalitpur ) जिले के पूराकलां के ग्राम झंवर के मजरा मतेरा में एक ही परिवार चार बच्चों के शव तालाब में पड़े पाए गए।पिता ने जमीन के विवाद के चलते परिवार के एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) ने इस घटना पर दुख जताते हुए परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
ललितपुर ( Lalitpur ) जिले के तालबेहट तहसील के मातेरा में रहने वाले मुकुंदी के बेटे रवीन्द्र (11 वर्ष) और बृजेन्द्र (7) अपने चचेरे भाई अरविंद (8) और नरेंद्र (7) के साथ मंगलवार की शाम करीब चार बजे पास में स्थित खेत से जानवर भगाने के लिए गए थे। देर शाम तक चारों बच्चे घर नहीं लौटे तो मुकुंदी अपने भाई संतोष के साथ इनकी तलाश के लिए निकले।
उन्होंने गांव के पास मनीराम बंशकार के खेत में मछली पालन के लिए बने तालाब में बच्चों की चप्पलें देखीं। अनहोनी की आशंका होने पर तालाब में बच्चों की तलाश की गई। तालाब में चारों बच्चों के शव मिल गए। यह देख हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर ललितपुर ( Lalitpur ) पुलिस भी पहुंच गई।
मृतकों के चाचा चतुर प्रजापति ने बताया कि उसके चारों भतीजे दोपहर 3 बजे गांव में खेल रहे थे। जब शाम 6 बजे तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई तो घर से कुछ दूरी पर खदान में चप्पलें उतराते देखीं, जिसके बाद ग्रामीणों ने खदान में उतरकर चारों को खोजा तो उनके शव मिले। इधर, मृतक नरेंद्र के पिता सन्तोष ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीनी रंजिश के चलते हत्या कर शवों को खदान में फेंकने का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने जनपद ललितपुर में एक ही परिवार के 04 बच्चों की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 20, 2020


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत