पंजाब (Punjab) में अमृतसर (Amritsar ) के कर एक ईसाई युवक की हत्या करने वाले कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
अमृतसर (Amritsar ) पुलिस के सीआइए स्टाफ की टीम ने जिला होशियारपुर के टांडा के पास दबोचा। इस घटना में रणदीप गिल ने सात-आठ लोगों के साथ चर्च में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर प्रिंस मसीह नामक एक ईसाई युवक की हत्या कर दी थी और उसके भाई मनोज को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
अमृतसर (Amritsar ) जिला पुलिस ने गिलवाली गेट स्थित एक चर्च में फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह गिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिल व उसके साथियों ने चर्च में 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई थीं। पकड़े गए आरोपियों में रणदीप का भाई बलराम सिंह गिल और उनका निजी सचिव सूरज शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक राइफल, एक रिवाल्वर, इनोवा और मोबाइल बरामद हुए हैं।
प्रिंस अपनी बहन रीबिका की शादी का सपना दिल में संजोए दुनिया को अलविदा कह गया। धागे का कारोबार करने वाले प्रिंस और उसके भाई मनोज का सपना था कि वह अपनी बहन की शादी जल्द करवा दें। परिवार का कहना है कि बहन की शादी तो हो जाएगी लेकिन प्रिंस उसमें अब कभी शामिल नहीं हो पाएगा। उधर डाक्टरों ने गोली लगने से घायल हुए मनोज की हालत स्थिर बताई है।
से जुड़े जसपाल ने बताया कि प्रिंस मसीह के कंधों पर ही सारे परिवार की जिम्मेदारी थी। कुछ समय पहले उसकी शादी रोजी से शादी हुई थी। अब 9 दिसंबर को उसने अपनी बहन रीबिका की शादी पक्की कर दी थी। इसके लिए वह शुक्रवार की शाम पास्टर के पास शादी के लिए पैलेस की बात करने पहुंचा था। लेकिन उसी का दूर का रिश्तेदार आल इंडिया बाबा खेतरपाल जी शक्ति दल का चेयरमैन रणदीप सिंह गिल पुराने झगड़े कि रंजिश अपने दिल में लिए बैठा था। मौका मिलते ही उसने प्रिंस और उसके भाई को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर प्रिंस की हत्या कर दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?