बिहार (Bihar ) के मुंगेर (Munger )के दीनदयाल चौक पर सोमवार की देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव व फायरिंग की घटना में एक युवक की जहां सिर में गोली लगने से मौत हो गयी, वहीं आधा दर्जन लोग गोली लगने से घायल हो गये। इनमें दो की हालत गंभीर है उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल से भागलपुर रेफर किया गया है। मृत युवक शहर के बेकापुर लोहा पट्टी निवासी अमरनाथ पोद्दार का इकलौता बेटा 18 वर्षीय अनुराग पोद्दार है. स्थानीय लोग जहां पुलिस प्रशासन पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है।
मुंगेर (Munger ) में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और आम लोगों के बीच झड़प का एक वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी एक वाहन को घेरकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे हैं। इस झड़प में एक युवक की मौत हो गई और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर घायलों की तस्वीरें भी शेयर की जा रही है। इस पूरी घटना के बाद पिछले कई घंटों से ट्विटर पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।
बिहार चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले लोग नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। जिस तरह से पुलिस की ओर से प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों की पिटाई की गई, उसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। #मुंगेर_नरसंहार (#Munger) ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गया है।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में यूजर्स का खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। जिले की एसपी लिपि सिंह को भी निशाने पर लिया जा रहा है। यही नहीं, ट्विटर पर #Munger टॉप ट्रेडिंग में है। साथ ही #मुंगेर_नरसंहार भी ट्रेंड हो रहा है। इसके साथ ही #HinduLivesDontMatter भी ट्रेंड में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?