उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में टूंडला( Tundla )विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर की जा रही पुलिस चेकिंग के दौरान टूंडला-एटा मार्ग पर पचोखरा थाना पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से 50 लाख रुपये बरामद किये है। पुलिस ने कैश को ट्रेजरी में जमा कराते हुए आयकर विभाग ( income tax department ) को जानकारी दी है।
बताया गया है कि थाना पचोखरा प्रभारी संजय सिंह शुक्रवार रात को टूंडला विधानसभा उपचुनाव के चलते टूंडला-एटामार्ग पर टूंडला( Tundla ) थाना की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने इनोवा गाड़ी up 87L 3701 को चेक किया तो गाड़ी में बड़ी मात्रा में नगदी मिली। पुलिस धनराशि को थाने में लेकर आई, अंदेशा था कि कहीं धनराशि का प्रयोग टूंडला( ( Tundla )चुनाव में तो नहीं किया जा रहा है। थाने में गिनती करने पर कुल नगदी 50 लाख रुपये निकली।
थाना प्रभारी संजय ने बताया कि उक्त धनराशि रामकैलाश गुप्ता निवासी मोहल्ला मोहन, सहावर गेट कासगंज से बरामद हुई है। रामकैलाश ने बताया कि उनका देशी घी का काम है और भारत घी नाम से जाना जाता है। कहना है कि वे पेमेंट लेकर लौटे हैं। पेमेंट कहां-कहां से लिया है, इसकी जानकारी नहीं दे सके। फिलहाल कैश सरकारी खजाने में जमा कराते हुए इसकी जानकारी अधिकारियों व आयकर विभाग को दे दी है।
एसएसपी सचिन्द्र पटेल का कहना है कि इनोवा कार से मिला के कासगंज ( Kasganj ) जिले के सहावर गेट निवासी राम कैलाश गुप्ता का है। जो व्यापारी हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कैश के संबंध में जानकारी कराई जा रही है। आयकर विभाग को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग की टीम भी जांच करेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?