उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के ददरी गांव में मंगलवार शाम खेत से बाइक पर लौट रहे दो भाइयों पर आरोपियों ने अपने मकान के सामने रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बेटों के ऊपर हो रही फायरिंग की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता पूर्व ग्राम प्रधान को गोली मार दी।
इसमें पूर्व प्रधान व उसके बड़े पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गोली लगने से पूर्व प्रधान का छोटा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी रेफर किया गया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली है।
हमीरपुर (Hamirpur) के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एक साल पूर्व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे को लेकर एक पक्ष से तीन व मृतक पक्ष से सिर्फ एक युवक को आरोपी बनाया गया था। इसी मुकदमे में खर्च हुए रुपयों को लेकर इनका विवाद था। जिस पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
हमीरपुर (Hamirpur) जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के ददरी गांव निवासी पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव (60) के घायल पुत्र धीरेंद्र यादव (30) ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बड़े भाई जितेंद्र यादव (35) के साथ खेतों से लौट रहा था। गांव में कपिल राजपूत के दरवाजे से जैसे ही निकले। तभी कपिल व उसके पांच साथियों ने उनकी बाइक रोक ली।
आरोप है कि अचानक सभी ने तमंचों से फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों भाई लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गए। पुत्रों पर हमले की जानकारी मिलते ही पिता पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव पुत्र दयाराम मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग कर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ.आलोक ने पृथ्वीराज व उसके पुत्र जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने कहा कि घायल के पेट, सिर व कंधे में गोली लगी हैं। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?