महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पालघर (Palghar)में साधुओं के साथ हुई मॉब लिंचिंग के मामले (Palghar Saint Lynching Case ) में ठाणे (Thane) की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को चार आरोपियों को जमानत दे दी।इस मामले में जमानत का यह पहला मामला है। जिन चार आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें एक व्यक्ति और उसके दो बेटे भी शामिल हैं
विशेष अदालत में जिला जज पीपी जाधव ने पालघर में साधुओं की लिंचिंग (Palghar mob-lynching )के चारों आरोपियों को 15-15 हजार की जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में लक्ष्मण रामजी जाधव (58), नितिन लक्ष्मण जाधव (26), मनोज लक्ष्मण जाधव (25) और तुकाराम रूपजी साठ (40) को जमानत मिली है। ये सभी आरोपी गढ़चिनचाले गांव के रहने वाले हैं। इस गांव के करीब 200 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
इसी साल 16 अप्रैल, 2020 को पालघर(Palghar) में दो साधुओं महाराज कल्पवृक्ष गिरी और सुशीलगिरी महाराज और उनके ड्राइवर नीलेश तेलगडे की भीड़ ने हत्या कर दी थी। ये लोग किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से गुजरात जा रहे थे। भीड़ ने चोर होने के शक में उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था। महाराष्ट्र पुलिस ( Maharashtra police ) की सीआईडी (क्राइम) ने इस मामले में चार्जशीट दायर की थी। आरोपियों की ओर से पेश हुए एडवोकेट अमृत अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में कुछ अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल सकती है।
पिछले महीने 70 आरोपियों की जमानत पर अदालत में सुनवाई टल गई थी। हाल में हत्या मामले में आठ और लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि उससे पहले 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये आठ आरोपी कोविड-19 महामारी के बीच घटनास्थल पर मौजूद थे। इनमें से कुछ को घटनास्थल के वायरल वीडियो में भी देखा गया और कुछ उस समय घटना में शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल के वीडियो में आरोपी हाथ में लाठी पकड़े भी दिखाई दे रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?