
आगरा जेल में बंद उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के भदोही ( Bhadohi )जिले के ज्ञानपुर ( Gyanpur ) सीट से विधायक विजय मिश्रा ( MLA Vijay Mishra ) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) फिलाहल थोड़ी सी राहत मिल गयी है। हाईकोर्ट ने अब उन के प्रयागराज के अल्लापुर स्थित आवासीय व व्यावसायिक भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में कमिश्नर के आदेश पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दिया है।
कमिश्नर ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण को ध्वस्तीकरण नोटिस पर इंद्रकली और रामलली मिश्रा का पक्ष सुनकर पुनः आदेश करने को कहा था। पीडीए ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) में याचिका दाखिल कर इस आदेश को चुनौती दी है।
बुधवार को हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) में सुनवाई के दौरान रामलली के अधिवक्ता ने कहा कि याची अपने भवन में हुए अवैध निर्माण को स्वयं हटाना चाहती है, इसलिए उसे इसकी अनुमति दी जाए। इस दौरान कोर्ट को गैंगस्टर एक्ट की विशेष अदालत के आदेश की जानकारी भी दी गई। गैंगस्टर एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने मंगलवार को उक्त दोनों भवनों के गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज प्रापर्टी होने के आधार पर उनके स्वरूप में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने पर रोक लगा दी थी।
इस पर हाईकोर्ट ( High Court ) ने रामलली के अधिवक्ता से इस आशय का हलफनामा भी मांगा। उनके अधिवक्ता ने आर्किटेक्ट से बात कर हलफनामा दाखिल करने के लिए समय की मांग की। कोर्ट ने उनकी मांग स्वीकारते हुए उन्हें नौ नवंबर तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही तब तक के लिए मंडलायुक्त के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है।
भदोही ( Bhadohi )जिले की ज्ञानपुर( Gyanpur)विधानसभा सीट से विजय मिश्रा ( MLA Vijay Mishra )लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं।2017 में वह निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते, इससे पहले समाजवादी पार्टी से वह तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1990 में विजय मिश्रा ने भदोही से कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?