
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे( Poonam Pandey ) के बाद आज अभिनेता, मॉडल और फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन ( Milind Soman )के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस , गोवा पुलिस ने दर्ज किया है।
सोमन ने 4 नवंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह गोवा बीच पर भागते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे जन्मदिन की बधाई.. 55 और दौड़ रहा हूं।’ ये तस्वीर मिलिंद की पत्नी अंकिता कंवर ने क्लिक की थी।इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई थी।
उन्होंने गोवा ( GOA ) बीच पर न्यूड होकर दौड़ते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे टु मी। मिलिंद इस तस्वीर के लिए काफी ज्यादा चर्चा में रहे और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया है। मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन के खिलाफ गोवा बीच पर नग्न दौड़ने के मामले में IPC Sec 294 और Sec 67 के तहत मामला दर्ज हुआ है।केस गोवा के वास्को पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।
आपको बता दें इससे पहले गोवा पुलिस ने अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार पूनम पांडे ( Poonam Pandey, ) को भी अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने इस बात पर बहस छेड़ दी कि जब पूनम पांडे को गिरफ्तार किया जा सकता है तो फिर मिलिंद सोमन ( Milind Soman )को क्यों नहीं। दरअसल शुक्रवार को ट्विटर पर मिलिंद सोमन और पूनम पांडे पर लोगों ने जमकर चर्चा की और पुलिस पर लिंग पक्षपात और दोहरे मापदंड के आरोप लगाए। अब मिलिंद सोमन ( Milind Soman )के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन गोवा से बाहर जाने के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी जरूरी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?