उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के झांसी ( Jhansi ) जिले में छेड़खानी से परेशान एक छात्रा (Student )ने कोचिंग से लौटने के बाद घर में जहर खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें छात्रा ने लिखा है कि मम्मी-पापा मेरी मौत का कारण आकाश है, बदला जरूर लेना।
मामला झांसी ( Jhansi )के एरच थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 11वीं क्लास में पडने वाली एक छात्रा से गांव में रहने वाला आकाश उसे परेशान करता था। कोचिंग से आते-जाते समय आकाश छात्रा से छेड़खानी करता था। छात्रा ने यह बात अपने परिजन को भी बताई थी। लेकिन, लोक लाज के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की। हालांकि आरोपी के घर वालों से शिकायत जरूर की थी।
शुक्रवार को भी आरोपी ने बेटी से छेड़खानी की थी। घर आकर यह बात उसने अपने माता-पिता को बताई। घर वालों ने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा।आरोपियों ने उसके माता-पिता से बदसलूकी की.इससे आहत हुई बेटी इस इसी बीच घर में मौजूद छात्रा ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।झांसी ( Jhansi ) पुलिस ने जब छात्रा के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक सुसाइड नोट मिला।
सुसाइड नोट में लिखा है पापा मम्मी हमें माफ कर देना। हम आत्महत्या (suicide ) कर रहे हैं। हमारी मौत का कारण सिर्फ आकाश और उसके घर वाले हैं। पापा-मम्मी अपने आप को संभाल लेना और हमारी मौत का बदला लेना। हम चाहते थे कि हम आपका सिर गर्व से ऊंचा करेंगे। आरोपियों के परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत