जाने माने राष्ट्रवादी पत्रकार रिपब्लिक टीवी के के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी (Republic TV Editor-in-chief Arnab Goswami ) ने रविवार को दावा किया है कि उनके साथ मारपीट की गई। अलीबाग सरकारी स्कूल जहां गोस्वामी पिछले कुछ दिनों से बंद थे वहां से स्थानांतरित होने के दौरान रिपब्लिक टीवी के संपादक को चिल्लाते हुए सुना जा सकता था कि उनका जीवन खतरे में है।
अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami ) ने कहा, “मेरा जीवन खतरे में है, मेरा जीवन खतरे में है, मुझे अपने वकीलों से बात करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, मुझे आज सुबह धक्का दिया गया और मारपीट की गई, उन्होंने कहा कि वे मुझे अपने वकीलों से बात नहीं करने देंगे, कृपया बताएं देश के लोग मेरी जान खतरे में हैं।”
गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस ने 4 नवंबर को इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां की बंद हो चुके आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया था।
मुंबई ( Mumbai) में उनके परेल निवास से गिरफ्तारी के बाद गोस्वामी को अलीबाग ले जाया गया, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 18 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।अर्नब पिछले 3 दिन अलीबाग के एक स्कूल में है जिसे कोविड सेंटर बनाया गया है। लेकिन अब उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब गोस्वामी को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अधिकारियों ने नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया है।
बांबे हाई कोर्ट से अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami )को शनिवार को भी जमानत नहीं मिल सकी। सभी पक्षों को सुनने के बाद बांबे हाई कोर्ट (Bombay High Court ) ने फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई कर रही पीठ ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श के बाद जल्द फैसला सुनाएगी।
अर्नब के वकील उच्च न्यायालय में लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं कि महाराष्ट्र सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। वह अर्नब द्वारा सरकार की कमियां उजागर करने एवं उसके विरुद्ध सवाल खड़े करने के कारण उन्हें प्रताड़ित कर क्रूरता की जा रही है।
#BREAKING | ‘My life is under threat, My life is under threat, I’m not being allowed to speak to my lawyers, I was assaulted this morning’: Arnab Goswami through van being taken to Taloja jail by police; Raise your voice!! #LIVE #IndiaWithArnab https://t.co/rGQJsiKgt2 pic.twitter.com/QfzvWON5WU
— Republic (@republic) November 8, 2020


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा