नागरिकता संशोधन कानून ( Citizenship Amendment Act ) के विरोध के नाम पर पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर चर्चा में आने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एस शशिकांत सेंथिल ( Sasikanth Senthil )ने रविवार को कांग्रेस पार्टी ( Congress )में शामिल होने की घोषणा की। शशिकांत सेंथिल ने पिछले साल यह कहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था कि लोकतंत्र से ‘समझौता’ किया जा रहा है।
एस शशिकांत सेंथिल ( Sasikanth Senthil ) वर्ष 2009 के कर्नाटक कैडर के अधिकारी थे। पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा छोड़कर सरकार के विरोध में खासकर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हुए कई प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। वर्ष 2019 में अपने इस्तीफे के दौरन वह दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त थे। उन्होंने इस्तीफा देने के दौरान आरोप लगाया था कि विविधता से भरे हमारे लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे के साथ अप्रत्याशित तरीके से समझौता किया जा रहा है।
आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शशिकांत सेंथिल ( Sasikanth Senthil )ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस (Congress ) भारत और दुनिया के सामने 21वीं सदी में पेश आ रही चुनौतियों से अवगत है और वह देश की जनता के साथ मिलकर उसका समाधान खोजने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में इस संगठन (कांग्रेस पार्टी) को मजबूत करने तथा संविधान का संदेश देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेंगे। पूर्व नौकरशाह ने कहा कि तमिलनाडु विभाजनकारी शक्तियों का आखिरी ‘ मोर्चा’ है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग हमेशा ही ‘समाजिक समता ’ में विश्वास करते आए हैं और वह अपनी आखिरी सांस तक, तमिलनाडु के उन मूल्यों के साथ खड़े रहेंगे।
I would like to inform all that I have decided to join the Congress party in my effort to continue the fight. I have been an activist trying to be a voice for the less privileged all through my life, wherever I was and would continue the same until my last breath. pic.twitter.com/na3fMn4ueM
— sashikanth senthil (@s_kanth) November 8, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?