ताजमहल (Taj Mahal ) का शहर आगरा( AGRA) में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण का स्तर रविवार को देश में सबसे अधिक हो गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 458 पर पहुंच गया। यह बेहद खतरनाक स्थिति है। चिकित्सकों ने बताया इससे कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वहीं सुबह से लेकर रात तक धूल कणों की मात्रा 500 के आसपास ही बनी रही। इसकी बड़ी वजह शहर में 450 किमी सड़कों की खोदाई और धूल नियंत्रण के उपाय न किया जाना है।
ताजनगरी आगरा( AGRA) की हवा में खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा रविवार को सामान्य से 47 गुना तक ज्यादा पहुंच गई, वहीं बेहद सूक्ष्म कण (धूल कण) सामान्य से 9 गुना ज्यादा रहे।
आगरा ( AGRA) में गैस चेंबर जैसी स्थिति शनिवार से लेकर रविवार तक रही। कॉर्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सबसे ज्यादा बढ़ी है। जहरीली गैसों की मात्रा में शनिवार को शाम 4 बजे के बाद एकाएक उछाल आना शुरू हुआ और देर रात 12 बजे धूल कणों की मात्रा 500 के पार पहुंच गई, जो रविवार को बनी रही।
शहर में 450 किमी सड़कों की खोदाई चल रही है। इस कारण धूल उड़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा के बाद गाजियाबाद देश का दूसरा और भिवाड़ी तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में पांच शहर उत्तर प्रदेश के हैं।
पर्यावरणविद डा. शरद गुप्ता ने बताया कि शहर में वायु प्रदूषण बढ़ने से सांस लेना दूभर हो चुका है। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार विभागों को केवल नोटिस देकर पल्ला झाड़ रहा है। उसे वायु प्रदूषण करने वालों पर पर्यावरण को क्षतिपूर्ति पहुंचाने का जुर्माना लगाना चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?