Thursday, June 25, 2026

Crime, INDIA, News, Politics, West Bengal

 #WestBengal पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे चकनाचूर

 (  के अध्यक्ष दिलीप घोष( Dilip Ghosh )के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया है। घोष पर यह हमला तब किया गया जब वह अलीपुरद्वार जिले ( Alipurduar district  ) से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, कुछ गाड़ियों के शीशे फूट गए।

वहीं, इस हमले के बाद दिलीप घोष ( Dilip Ghosh )ने कहा है कि जब उनका काफिला अलीपुरद्वार ( Alipurduar )क्षेत्र से गुजर रहा था, उस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। उन्होंने बताया कि पत्थर लगने से गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। इसके अलावा गाड़ियों को बुरी तरह नुकसान हुआ है। गनीमत है कि किसी को चोट नहीं पहुंची है।

बताया जा रहा है कि कालचीनी से विधायक विल्सन चंपामारी की गाड़ी बुरी तरह हमले में क्षतिग्रस्त हुई है। उन्हें भी चोटें आई हैं। ताबड़तोड़ बरसाए गए पत्थरों के साथ ही भीड़ से काफिले को काले झंडे भी दिखाए गए। नेताओं ने ममता सरकार पर हमले का आरोप लगाया है।

दिलीप घोष ( Dilip Ghosh )ने कहा, ‘मैं ठीक हूं। पीएम ने एक दिन पहले ही केंद्रीय कार्यालय से बंगाल के लिए चिंता व्यक्त की थी। हम लोग सभा करके लौट रहे थे। रास्ते में   के गुंडे चिल्ला रहे थे। ईंटे फेंक रहे थे। भाजपा के साथ लोग हैं। कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। वही हमले करवा रहे हैं।’

दिलीप घोष ( Dilip Ghosh )ने कहा कि पार्टी में बगावती चेहरे सामने आ रहे हैं। पीएम जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं, जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते थे। ऐसे में कुछ लोग घबरा गए हैं और हमले कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के समय 5-6, हत्याएं की गईं। लॉकडाउन में हत्याएं करवाई गईं।। पुलिस के सामने सब हो रहा है। अब टीएमसी (TMC)के अंदर घमासान हो रहा है। उनके () मंत्री, नेता, विधायक संपर्क में हैं। इसलिए वह बौखला गई हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels