पश्चिम बंगाल ( West Bengal) भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh ) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह खुद राज्य में हालात बिगाड़ कर राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहती हैं ताकि चुनाव में ‘विक्टिम कार्ड’ खेल सकें।
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के नेता शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने पर दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन यह सच है कि टीएमसी में कई नेता बागी सुर अपना रहे हैं। )
बता दें कि एक दिन पहले ही दिलीप घोष (Dilip Ghosh ) काफिले पर हमला की कार पर पथराव कर चार शीशे तोड़ दिए गए थे। इसके बाद भाजपा विधायकों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर था। पुलिस ने 40 भाजपा कार्यकर्ताओँ को गिरफ्तार कर लिया था।
दिलीप घोष (Dilip Ghosh ) ने आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल पुलिस ममता बनर्जी की कैडर के तौर पर काम करती है, यहां पुलिस के सामने नेताओं पर हमले होते हैं, लेकिन एक एफआईआर तक नहीं होती। दिलीप घोष ने कहा कि ( Mamata Banerjee ) खुद चाहती हैं कि राज्य में धारा 356 लागू हो जाए।बता दें, इसी धारा के तहत केंद्र द्वारा किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है।
घोष ने कहा कि ( Mamata Banerjee ) की सरकार जानबूझकर केंद्र सरकार को इसके इस्तेमाल के लिए मजबूर कर रही है ताकि वह चुनाव में विक्टिम कार्ड खेल सकें। दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी में माफिया और गुंडे हैं जो लोगों को डराने का काम करते हैं और हिंसा का सहारा लेते हैं।
इसके अलावा भाजपा नेता ने यह भी कहा कि शुभेंदु अधिकारी समेत टीएमसी में चार-पांच विधायक ऐसे भी हैं, जो बागी सुर अपना रहे हैं। वह कहते हैं कि पार्टी में उनका दम घुटता है, टीएमसी में कोई मान-सम्मान नहीं मिलता है। चर्चा ऐसी भी हैं कि लोग कहीं पार्टी ना छोड़ दें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?