
रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) आंगन से बहती देश की पंच नदियों में से एक,पतित-पावनी सरयू ( Sarayu river) । इसमें झिलमिल करते दीपकों (Diwali) से रौशन घाट और आसमान के चांद-सितारों का सरयू में प्रतिबिम्ब। कुल मिला कर यही अहसास हो रहा था मानो अपने राम के स्वागत में सितारे भी जमी पर उतर आये हों।
रामजन्मभूमि पर राम मंदिर (Ram Temple) निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद यह पहली दिवाली है। ऐसे में इस बार दीपोत्सव की खास तैयारियां की गईं हैं। पूरी अयोध्या को सजाया गया है। सरयू तट पर 5.51 लाख दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाया गया है। इसे गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड ने दर्ज किया है। इसे गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड ने दर्ज किया है। इस आयोजन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। करीब 10 लाख वालंटियर इसकी तैयारियों में जुटे थे। केवल सरयू के अलग अलग घाटों पर ही पांच लाख 84 हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा भी अयोध्या के अलग अलग हिस्सों में लाखों दीप जले हैं। रामकी पैड़ी की रौनक तो देखते ही बन रही है। इस दौरान अद्भुत फ्यूजन का नजारा भी देखने को मिला। नीचे दीये जल रहे हैैं तो ऊपर लेजर शो के जरिये श्रीराम से जुड़े कथानकों का प्रदर्शन हो रहा है।
अयोध्या (Ayodhya )में दीपोत्सव का यह चौथा साल था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath )के अयोध्या से निजी लगाव के नाते हर दीपोत्सव अपने में खास रहा, इस बार तो और भी। इसकी वजह भी रही। करीब पांच दशक बाद वह अवसर आया था जब पहली बार राम जन्मभूमि पर भी खुशियों के दीपक जले। इस शुभ घड़ी के लिए न जाने कितने साधु-संतों ने कुर्बानी दी। कितने लोग इस सपने को संजोए हुए ब्रह्मलीन हो गए। ऐसे में इस खास मौके के नाते सरकार ने इसे खास बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। रही-सही कसर अपने आराध्य के स्वागत में लोगों की वर्चुअल सहभागिता ने पूरी कर दी।
अयोध्या(Ayodhya )के सरयू के रामघाट पर सरयू की आरती के बाद वैदिक मंत्रों के बीच छह लाख छह हजार 569 दीपों के जलाने का रिकॉर्ड बनता है। साथ ही अगले साल 7.51 लाख दीपों के जलाने की घोषणा भी। इस अवसर पर साकेत विश्वविद्यालय और पोस्ट ऑफिस विभाग की ओर से दिव्य दीपोत्सव का कवर भी जारी किया गया। भविष्य के अयोध्या को केंद्र में रखकर सूचना विभाग की ओर से एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?