गुजरात ( Gujarat) के वड़ोदरा( Vadodara ) में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे (Waghodia Crossing Highway) पर बुधवार सुबह सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ के लिए दर्शन को निकले लोगों का मिनी ट्रक एक ट्राले से टकरा गया।
इस हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई।, 17 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे के शिकार लोग सूरत (Surat) से पावागढ़ (Pavagadh) की ओर जा रहे थे। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल (SSG Hospital) में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
वडोदरा( Vadodara ) के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे हुई दुर्घटना में 10 लोग मारे गए और 16 से ज्यादा घायल हो गए हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने वड़ोदरा ( Vadodara ) में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। मेरी प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। प्रशासन दुर्घटना स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले भी गुजरात के वडोदरा ( Vadodara )में एक अन्य सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। ट्रक और टेंपों के बीच हुई भीषण टक्कर में 10 से ज्यादा लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था ।
मिली जानकारी के अनुसार ये लोग एक ही परिवार के थे और सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ के लिए दर्शन को निकले
थे। ये हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखचे उड़ गए। टेंपो में सवार कुछ लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर दूर तक लंबा जाम लग गया था ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?