राजधानी में दिल्ली (DELHI ) में कोरोना संक्रमण (COVID-19 )के चलते अब शादियों ( Weddings In Delhi )में सिर्फ 50 मेहमान ही बुलाए जा सकेंगे। पहले दिल्ली सरकार ने यह संख्या 200 तक बढ़ा दी थी। अब जब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दिल्ली सरकार ने 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने का एक प्रस्ताव , उपराज्यपाल को भेजा था, जिस पर उनकी मंजूरी मिल गई है।
इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia )ने दी है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल ने शादियों( Weddings In Delhi )में 50 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दे दी है। यह जरूरी कदम था क्योंकि जितने ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे उतना ही खतरा बढ़ेगा। लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा करने से रोकना होगा।
अब शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था। इजाजत मिलते ही दिल्ली सरकार ने कोरोना (COVID-19 )संक्रमण को रोकने के लिए ये आदेश लागू कर दिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कुछ बाजारों में दिवाली के समय काफी ज्यादा लोग न तो मास्क पहन रहे थे और न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। इसकी वजह से कोरोना (COVID-19 )बहुत ज्यादा फैला।
विवाह( Weddings In Delhi ) व सामाजिक आयोजनों में मेहमानों की संख्या 200 से घटाकर 50 किए जाने से टेंट व्यवसाय पर संकट के बादल छा गए हैं। ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एआइटीडीडब्ल्यूओ) ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भेज इस निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया है। पत्र में लिखा है कि व्यवसायी बुकिंग की राशि लेकर उसे तैयारियों पर खर्च कर चुके हैं। बुकिंग रद होने पर ग्राहकों को उनकी धनरशि लौटाने की स्थिति में नहीं हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?