गुजरात के राजकोट( Rajkot ) में शुक्रवार अल सुबह एक निजी कोविड अस्पताल में आग में लगने से पांच कोरोना मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कई अन्य मरीज भी झुलस गए, उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
यह दर्दनाक घटना राजकोट( Rajkot ) के मावड़ी इलाके में स्थित शिवानंद अस्पताल ( Shivanand COVID Hospital ) के आईसीयू में हुई। कोविड अस्पताल होने की वजह से अस्पताल के आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे। इन्हें मिलाकर अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। कई मरीज आग की ऊंची लपटों में घिरकर झुलस गए। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग की शुरुआत अस्पताल के आईसीयू से हुई थी।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है।
इससे पहले अहमदाबाद ( Ahmedabad) में भी ऐसा ही एक हादसा सामने आया था।6 अगस्त में अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल ( Shrey Hospital ) के चार मंजिला निजी अस्पताल के शीर्ष तल पर आग लगने के बाद आठ COVID-19 रोगियों की मौत हो गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?