सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड ( Bollywood) मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को ब्रेन स्ट्रोक आया है। करगिल में फिल्म ‘ LAC – लिव द बैटल’ की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गये, फिलहाल इलाज के लिए उनको मुंबई (Mumbai) के नानावटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ‘कारगिल’ की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अभिनेता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर्स का कहना है कि राहुल (Rahul Roy)के दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा। सोशल मीडिया पर राहुल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल फिल्म की शूटिंग काफी ऊंचाई पर हो रही थी। ज्यादा ऊंचाई होने की वजह से ऑक्सीजन की कमी थी और टीम मेंबर्स को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
राहुल (Rahul Roy) ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से राहुल को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे। एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे।
लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी होती चली गई। फिल्में न मिलने के बाद राहुल ऑस्ट्रेलिया चले गए। बीच-बीच में वह भारत भी आते रहे। राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर ‘बिग बॉस’ ने उन्हें नया नाम दिया। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा थे और इसके विनर रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?