उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का भांजा विराज शाह बनकर युवक ने शहर की दक्षिण सीट के भाजपा विधायक (BJP MLA) योगेंद्र उपाध्याय से 40 हजार रुपये ठगने की कोशिश की।
शक होने पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyaya) ने जानकारी की तो पता चला कि युवक शाह का भांजा नहीं बल्कि गांधीनगर निवासी ठग यश अमीन है जो 2016 में उज्जैन के विधायक डॉ. मोहन यादव से ठगी के आरोप में जेल जा चुका है। इस पर योगेंद्र उपाध्याय ने अमीन को नाई की मंडी थाना पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विधायक (BJP MLA) ने बताया कि यश अमीन ने चार दिन पहले फोन कर कहा था कि वह अमित शाह का भांजा विराज शाह बोल रहा है। आगरा में तीन-चार होटल बिकने वाले हैं, उसे एक खरीदना है, उसे सिर्फ इतनी मदद चाहिए कि होटल मालिकों से उसकी मुलाकात करा दें। इसके बाद उसने पांच बार फोन किया। हर बार यही कहा कि वह आगरा आने वाला है, काम हो जाना चाहिए।
रविवार को यश ने कहा कि वह आगरा आ चुका है। फतेहाबाद रोड पर पांच सितारा होटल में ठहरा है। विधायक ने बताया वह दोस्त के बेटे की शादी में दिल्ली गए हुए थे। इसलिए वह घर आ जाए और बेटे आलोक से मिल ले। यश घर आया और बेटे को साथ लेकर कपड़ों के शोरूम पर गया। वहां उसने 40 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और बिल का भुगतान करने के लिए बेटे आलोक से कहा। आलोक ने पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी। विधायक ने बताया कि उनका माथा ठनक गया कि इतना बड़ा आदमी जो करोड़ों का होटल खरीदने आया हो, वह कपड़ों की खरीदारी के पैसे खुद क्यों नहीं दे रहा।
विधायक (BJP MLA)ने बताया कि उन्होंने बेटे से कहा कि उसे घर ले जाए और कहे कि कपड़े घर ही आ जाएंगे। घर पहुंचकर बेटे ने उस युवक का मोबाइल नंबर ट्रू कॉलर पर चेक किया तो नाम विराज शाह नहीं, यश अमीन निकला। इससे शक पुख्ता हो गया। यश अमीन को सर्च इंजन पर चेक किया तो खबर निकली कि वह 2016 में उज्जैन के विधायक ठगी में जेल जा चुका है। यहां उसने कपड़े खरीदे, वहां मोबाइल खरीदकर 65 हजार का भुगतान विधायक से कराया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?