दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे की पोती और आनंदवन के महारोगी सेवा समिति की सीईओ डॉक्टर शीतल आमटे( Dr. Sheetal Amte )ने सोमवार को आत्महत्या (suicide )कर ली । शीतल ने महाराष्ट्र (Maharashtra ) के चंद्रपुर जिले में अपने निवास पर आत्महत्या कर ली। उनकी अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है।मरने से पहले डॉ शीतल ने लास्ट ट्वीट सुबह आज 5:45 पर किया जिसमें एक पेंटिंग शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है..
‘War and Peace’#acrylic on canvas.
30 inches x 30 inches. pic.twitter.com/yxfFhuv89z— Dr. Sheetal Amte-Karajgi (@AmteSheetal) November 30, 2020
कुष्ठ रोगियों के लिए ‘आनंदवन’ नाम की संस्था चलाने वाले डॉक्टर बाबा आमटे की पोती डॉक्टर शीतल आमटे( Dr. Sheetal Amte ) ने सोमवार तड़के चंद्रपुर में अपने घर में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर शीतल आमटे ने खुद को जहर का इंजेक्शन लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। । हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवादों को लेकर शीतल आमटे ने आत्महत्या की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू हो गई है। बताया गया है कि जब वरोरा के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए शीतल को ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर शीतल आमटे( Dr. Sheetal Amte ) महारोगी सेवा समिति की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संचालिका थी। वे भी पिछले कई वर्षों से अपने पति और परिवार के साथ मिलकर कुष्ठ रोगियों की सेवा कर रही थीं। शीतल, विकास आमटे और भारती आमटे की बेटी थीं और डॉक्टर प्रकाश आमटे की भतीजी थीं।
72 साल से चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के आनंदवन में बाबा आमटे का परिवार कुष्ठ रोगियों की सेवा कर रहा है। कुछ दिन पहले बाबा आमटे की पोती ने आनंदवन के अंदर आर्थिक घोटालों को लेकर फेसबुक पर एक लाइव डिस्कशन किया था, जिसके बाद मचे विवाद के बाद डॉक्टर शीतल ने फेसबुक से ये वीडियो पोस्ट डिलीट कर दिया था। पूरे आमटे परिवार ने शीतल के इस कृत्य का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था और उन्हें गलतफहमी का शिकार बताया था।बता दें कि, शीतल आमटे को जनवरी, 2016 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा ‘यंग ग्लोबल लीडर 2016’ के रूप में चुना गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?