तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में बीते हफ्ते चक्रवाती तूफान निवार( Cyclone Nivar ) ने अच्छी खासी तबाही मचाई थी। लोग इससे उबर भी नहीं पाए थे कि अब एक और आफत आने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान निवार के दस्तक देने के बाद एक सप्ताह से कम समय के अंदर दक्षिणी हिस्से में एक और तूफान बुरेवी (Cyclone Burevi ) के आने की आशंका जताई है। इसके साथ ही विभाग ने चार राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आशंका जताई है कि अगले चार दिनों में तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी,केरल( Kerala )और आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के तटीय हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि यह तूफान (Cyclone Burevi ) दो दिसंबर को श्रीलंका( Sri Lanka) के समुद्र तट को पार करेगा और इससे तमिलनाडु तथा केरल में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
आईएमडी ने संभावित तूफान(Cyclone Burevi ) के मद्देनजर तमिलनाडु( Tamil Nadu ) और केरल( Kerala ) के दक्षिणी इलाकों में ‘रेड-कलर कोडेड’ चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने भारी बारिश आने की आशंका को देखते हुए अलग-अलग अलर्ट जारी किया है। इडुक्की के लिए रेड अलर्ट और तिरुवनंतपुरम व कोल्लम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने इसके प्रभाव में आने वाले सभी क्षेत्रों में सोमवार से चार दिसंबर तक मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को बंद करने की सलाह दी है।अंडमान सागर और सटे हुए बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में 28 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बना था।
बता दें कि चार दिन पहले ही 25-26 नवंबर की रात तमिलनाडु-पुडुचेरी के समुद्री तट के आसपास निवार तूफान टकराया था। इसकी वजह से पुडुचेरी, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश हुई थी और कई स्थानों पर तेज तूफान की वजह से जान-माल की हानि भी हुई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?