उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi ) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कौशांबी (Kaushambi ) के देवीगंज चौराहे पर खड़ी स्कार्पियो के ऊपर (डस्ट) बालू लदा ट्रक पलट गया। इससे स्कार्पियो में सवार लोग दब गए। हादसे में स्कार्पियो के चालक समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरार दो लड़कियों ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। स्कार्पियाे में कुल 10 लोग सवार थे। मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व दो बच्चे हैं।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कौशांबी (Kaushambi ) जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर से बरात मंगलवार को शहजातपुर आई थी। पंकज गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता की शादी थी। विवाह समारोह देवीगंज के माहेश्वरी गार्डेन में संपन्न हुआ। बुधवार की सुबह बरात में शामिल लोग एक स्कार्पियो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे। इनमें तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल थे।कौशांबी (Kaushambi ) में कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास स्कार्पियाे रुकी थी। इसी दौरान जा रहा एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़ी स्कार्पियाे पर पलट गया।
ट्रक के नीचे दबने से स्कार्पियो सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। तब तक सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंच गई। क्रेन बुलवाकर स्कार्पियो के ऊपर से ट्रक हो हटाया गया। इसके बाद स्कार्पियाे सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?