दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने कहा कि वह 31 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और वर्षों से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए इसे जनवरी में लॉन्च करेंगे।
उन्होंने यह घोषणा अपने मंच रजनी मक्कल मंद्रम( Rajini Makkal Mandram ) के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात के एक दिन बात की। उन्होंने कहा कि वह चुनावी राजनीति से जुड़ी अपनी योजनाओं की जल्द घोषणा करेंगे।
पार्टी को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके संबंध मे 31 दिसंबर को घोषणा की जाएगी। यह जानकारी रजनीकांत ( actor Rajinikanth )ने ट्वीट के जरिए दी है। अगले साल अप्रैल-मई महीने में तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले रजनीकांत का सक्रिय राजनीति में उतरना काफी अहम माना जा रहा है।
सुपरस्टार ने साफ-सुथरी राजनीति का वादा करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी 2021 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी संभावित पार्टी लोगों के भारी समर्थन के साथ चुनाव जीतने में सक्षम होगी।
69 साल के अभिनेता ने ट्वीट कर कहा, ‘आगामी विधानसभा चुनावों में साफ-सुथरी राजनीति का उदय निश्चित रूप से होगा।’ उन्होंने कहा कि पार्टी लॉन्च से संबंधित मामलों की घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी।
इससे पहले सोमवार को रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने चेन्नई ( Chennai )में अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन किया था। समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि वे राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे। रजनीकांत ने कहा था कि उन्होंने ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा की है।
रजनीकांत ( Rajinikanth ) पिछले दो सालों से राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्होंने अभी तक राजनीति में प्रवेश नहीं किया है। हालांकि पिछले साल अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत ने एक साथ काम करने की इच्छा जताई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?