उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाली बैंक कर्मी 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली , शव शनिवार दोपहर को कमरे में फंदे से लटका मिला। युवती आईसीआईसीआई बैंक की प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में नौकरी करती थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर आत्महत्या (suicide ) का मामला बताया है। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया पुत्री राम प्रकाश वर्मा संजय प्लेस स्थित आईसीआईसीआई बैंक की इंश्योरेंस शाखा में काम करती थी। वह सहावर गेट कासगंज ( Kasganj ) जिले की रहने वाली थी। शुक्रवार रात 8:00 बजे कमरे पर आई थी। इसके बाद कमरा बंद कर लिया। वह भूतल पर कमरे में किराए पर रह रही थी। पहली मंजिल पर क्षेत्र के ही रहने वाले अजय वशिष्ठ किराए पर रहते हैं।
शनिवार सुबह प्रिया के कमरे से बाहर नहीं आने पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। बाद में फोन भी मिलाया, लेकिन फोन भी रिसीव नहीं हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में पंखे पर बंधे फंदे से प्रिया लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों को सूचना दी गई है।
निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या (suicide ) का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किराएदार अजय वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि प्रिया से मिलने के लिए हर शनिवार को एक युवक आता था। वह रविवार को चला जाता था। उसको अपना पति बताती थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?