किसान आंदोलन पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, (Justin Trudeau)की टिप्पणी पर भारत की ओर से नाराजगी जताने के बाद कनाडाई पीएम ने अपने बयान पर कायम रहने का फैसला किया है। इससे नाराज विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar )ने COVID-19 को लेकर कनाडा( Canada) के साथ होने वाली बैठक में शामिल ना होने का फैसला लिया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली ने ओटावा को सूचित किया है कि भारतीय विदेश मंत्री (Foreign Minister S. Jaishankar )सात दिसंबर को होने वाली बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। इधर जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद कनाडा में भारत विरोधी रैलियां शुरू हो गई हैं। वहीं नई दिल्ली में शुक्रवार को कनाडाई उच्चायुक्त नादिर पटेल को विदेश मंत्रालय ने तलब किया था।
भारत ने कहा था कि कनाडा ( Canada) के पीएम की टिप्पणी से दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau)की इस तरह की टिप्पणियों ने कनाडा में भारतीय मिशन के बाहर अतिवादी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम की इन टिप्पणियों ने कनाडा( Canada) में हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों के सामने चरमपंथी सभाओं को प्रोत्साहित किया है। इससे सुरक्षा का बड़ा सवाल पैदा होता है। हम कनाडा सरकार से उम्मीद करते हैं कि वो भारतीय राजनयिक की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
इधर भारत की ओर नाराजगी जताने के बाद भी कनाडा के पीएम (Justin Trudeau)अपने बयान पर कायम है और उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कनाडा हमेशा शांतिपूर्ण विरोध और मानवाधिकारों के अधिकार के लिए खड़ा रहेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?