दिल्ली पुलिस( Delhi Police ) की स्पेशल सेल ने शकरपुर से पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो पंजाब (Punjab) के हैं, जबकि तीन जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के रहने वाले हैं। पुलिस को उनके पास से तीन पिस्टल, दो किलो हेरोईन और एक लाख कैश मिला है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी दिखाती है कि आईएसआई (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) किस तरह खालिस्तान आंदोलन को कश्मीर में आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश कर रही है। पकड़े गए आतंकियों में से एक पंजाब के शौर्य चक्र अवार्डी बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल बताया जा रहा है।
गिरफ्तार हुए इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े पांच आतंकियों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इन्हें लेकर दिल्ली पुलिस( Delhi Police ) के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह एक बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे। ये सभी आईएसआई के संपर्क में थे।
कुशवाहा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गैंगस्टर्स का इस्तेमाल टारगेटेड हत्याओं के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे दो फायदे होते हैं- सांप्रदायिक तनाव पैदा होता है और आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने वालों का मनोबल टूटता है। पुलिस ने कहा कि अक्टूबर में बलविंदर सिंह की हत्या में गुरजीत सिंह भूरा और सुखदीप शामिल थे। इनका खाड़ी में रहने वाले किसी सुखमीत और अन्य गैंगस्टर्स से संपर्क था। इन गैंगस्टर्स के आईएसआई ऑपरेटिव्स से जुड़ाव की भी बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इन्होंने कबूल लिया है कि जो हथियार बरामद हुए हैं, उन्हीं से हत्या की गई थी।
दिल्ली पुलिस( Delhi Police ) के मुताबिक, जिन तीन कश्मीरियों को पकड़ा गया है, वे हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen ) के ओवरग्राउंड वर्कर्स कहे जा सकते हैं। इन लोगों के लिए पाकिस्तान में सेटअप था और पीओके में उनके साथी मौजूद हैं। पुलिस का दावा है कि आईएसआई कश्मीर और खालिस्तान आंदोलन को मिलाने की कोशिश में है। कुशवाहा ने कहा कि इस मामले के दो पहलू हैं। एक कश्मीर का है और दूसरा पंजाब के गैंगस्टर्स का। पंजाब के गैंगस्टर टारगेटेड हत्याएं करते हैं और कश्मीर का धड़ा ड्रग्स और टेरर फंडिंग में लिप्त है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?