जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के पुंछ ( Poonch ) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के दो पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorists ) ढेर हो गए हैं वहीं उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि पुंछ ( Poonch ) के मुगल रोड डुगरान इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई।
इस दौरान दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैइबा के थे। पाकिस्तान (Pakistani Terrorists )के रहने वाले इन आतंकियों की पहचान साजिद और बिलाल के तौर पर हुई है। घटनास्थल से दो एके-47 रायफल, एक यूबीजीएल और सेटेलाइट फोन आदि बरामद किए गए। इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों का एक मददगार सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गया।
पुंछ ( Poonch ) जिले की सुरनकोट तहसील के पोशाना क्षेत्र में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की सूचना शनिवार दोपहर बाद सुरक्षा बलों को मिली थी। उसके बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ दिया था। रविवार दोपहर को जैसे ही सुरक्षा बलों के जवान बर्फ के बीच बनी ढोक के करीब पहुंचे कि उसमें छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने पहले आतंकियों को हथियार डालने को कहा, लेकिन आतंकी नहीं माने और फायरिंग करते रहे।
आखिरकार सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर दी, जिसमें लश्कर के दो ढेर हो गए। इस दौरान पकड़े गए आतंकी के सहयोगी से पूछताछ की जा रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत