नए संसद भवन की नींव रखते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा याद किए जाने से चर्चा में आया तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) का उथीरामेरूर गांव ( Uthiramerur )रविवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। भगवान शिव के एक प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर रहे ग्रामीणों को सीढ़ियों में करीब आधा किलो सोना मिला, जिसे ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर कोषागार में जमा करा दिया।
दरअसल कांचीपुरम ( Kancheepuram )से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित उथीरामेरूर गांव ( Uthiramerur )का जिक्र पीएम मोदी ने करीब एक हजार साल पहले यहां लोकतंत्र व चुनाव की प्रक्रिया के जनक के तौर पर की थी। कुछ दिन पहले गांव में स्थित एक प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर ( Shiv Temple ) कुजंबेश्वर( Kuzambeswarar )में ग्रामीण मरम्मत आदि का काम कर रहे थे।
इसी दौरान सीढ़ियों के अंदर करीब 565 ग्राम सोना मिला। सोना मिलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सोने को सरकारी खजाने में जमा कराने का दबाव बनाने लगी। ग्रामीणों ने इससे इनकार करते हुए जीर्णोद्धार पूरा होने पर सोने को दोबारा उथीरामेरूर ( Uthiramerur )मंदिर में ही दबाने की बात कही।
प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच इस मुद्दे पर वार्ता फेल हो गई, जिसके बाद अधिकारियों भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करा दिया। बाद में सोने की बरामदगी हो गई और विरोध के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी उसे अपने साथ लेकर चले गए।
रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर विद्या ने बताया कि यह सोने जैसा दिख रहा है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बहुत ज्यादा जांच नहीं हो सकी है। सोने को कोषागार में जमा कराया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?