केरल( Kerala ) में नन बलात्कार आरोपी पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल (Franco Mulakkal) को रोमन कैथोलिक चर्च( Church ) के कैलेंडर में लगातार जगह दी जा रही है। चर्च द्वारा बिशप मुलक्कल की तस्वीर कैलेंडर में छापने को लेकर हर जगह गुस्सा देखने को मिल रहा है, चर्च के कई अनुयायी इस कैलेंडर की कॉपियाँ जला रहे हैं। इस कैलेंडर में पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल की तस्वीर अन्य पादरियों की के साथ लगी दिखाई दे रही है।
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केरल कैथोलिक रिफॉर्म मूवमेंट (केसीआरएम) के सदस्यों ने कैथोलिक काउंसिल के कैलेंडर को जला कर प्रदर्शन किया। इस कैलेंडर में दुष्कर्म के आरोपी पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल( rape-accused bishop Franco Mulakkal ) को दिखाया गया था। इसी के विरोध में केसीआरएम के सदस्यों ने कैलेंडर को आग के हवाले कर दिया।
यह कैलेंडर कैथोलिक काउंसिल की ओर से जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार कैलेंडर में मार्च महीने के पृष्ठ पर फ्रैंको मुलक्कल ( Franco Mulakkal )की तस्वीर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चर्च का इस संबंध में कहना है कि उन्होंने फ्रैंको मुलक्कल की तस्वीर इसलिए लगाई क्योंकि अभी उनके खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। जबकि केरल में नन बलात्कार मामले में आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को राहत नहीं मिली है, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपमुक्त करने की उनकी याचिका खारिज कर चुका हैं।
बता दें कि जून 2018 में 43 साल की नन ने कोट्टायम में पुलिस से शिकायत की थी कि जालंधर बिशप ने 2014 और 2016 के बीच उसके साथ कई बार बलात्कार किया था, बलात्कार पीड़िता पंजाब स्थित मिशनरी ऑफ जीसस मण्डली की सदस्य है।केरल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने कई दौर की पूछताछ के बाद सितंबर 2018 में उसे गिरफ्तार किया था,40 दिनों के बाद उनको जमानत दी गई थी।
चर्च प्रशासन द्वारा ऐसे व्यक्ति की तस्वीर कैलेंडर में छापे जाने से सोशल मीडिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्वराज की पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा लिखती हैं, “जहाँ हिंदुओं को लगातार रेप समर्थक कह कर बदनाम किया जा रहा है, क्योंकि वह कठुआ में सीबीआई जाँच चाहते हैं, वहीं एक चर्च लगातार रेप आरोपित की तस्वीर कैलेंडर पर छाप रहा है।”
While Hindus are routinely maligned as “rape-supporters” because people in Kathua demanded CBI probe, church gets away with repeatedly publishing rape-accused bishop on its calender pic.twitter.com/NSYFjQgqdg
— Swati Goel Sharma (@swati_gs) December 14, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?