मुंबई ( Mumbai) के विक्रोली इलाके (Vikhroli area) में गरीबों को मुफ्त जमीन देने की अफवाह फैलने के बाद कई लोग एक खाली सरकारी भूखंड के समीप इकट्ठा हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया लेकिन वे अब भी मुफ्त जमीन पाने की आस में आस-पास ही रुके हुए हैं।
मुंबई ( Mumbai) शहर और समीप के ठाणे और नवी मुंबई की महिलाओं और बच्चों समेत 500 से अधिक लोग पिछले 20 दिनों से विक्रोली के टैगोर नगर में जेवीएलआर लिंक रोड पर कई एकड़ में फैले सरकारी भूखंड पर इकट्ठा हैं।
मुंबई ( Mumbai) के विक्रोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग बांस, कपड़े और अन्य सामग्री से अपने अपने लिए 300-400 वर्ग फुट के भूखंड भी बनाने लगे।बताया कि अफवाह फैली थी कि सरकार मुफ्त जमीन दे रही है। ऐसी भी अफवाह फैली कि एक धनी व्यक्ति की बेटी हाल ही में गुजर गए अपने पिता की याद में गरीबों को मुफ्त जमीन दे रही है। पिछले 20 दिनों में बीएमसी तीन बार लोगों को वहां से हटा चुकी है लेकिन वे जाने को तैयार नहीं हैं और जमीन से लगी सड़क पर जमा हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि लेकिन जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी ) , पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में पता चला तब वे वहां गए और उन्होंने शनिवार व रविवार को इन लोगों और उनके सामानों को हटाया। उन्होंने कहा कि पुलिस उनमें से कुछ लोगों को थाने लेकर भी आई और उन्हें चेतावनी दी लेकिन वे अब भी नहीं सुन रहे हैं।अधिकारी के अनुसार विक्रोली पुलिस को अबतक बीएमसी, जिलाधिकारी या महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए किसी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?