मुंबई ( Mumbai) की पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल विन्सेंट जॉन( Vincent John )को गिरफ्तार किया है जो खुद को उद्योगपति बताकर फर्जी पैनकार्ड के जरिए पांच सितारा होटलों में महंगा कमरा बुक करता था और फिर होटल का महंगा सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता था। उसके खिलाफ देशभर में धोखाधड़ी के 187 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ठाणे की अदालत में पेश किया, जहां से उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
नवी मुंबई पुलिस आयुक्त विपिन कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मूलरूप से तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) निवासी विन्सेंट जॉन( Vincent John ) (63) नामक आरोपी ने मुंबई के तुंगा होटल श्रृंखला के पांच सितारा होटल रेंगेजा को भी चूना लगाया था। बीते 12 से 14 दिसंबर तक उसने खुद को उद्योगपति बताते हुए रेंगेजा होटल में महंगा कमरा बुक किया और फिर महंगी शराब और सिगरेट का आर्डर दिया। इसके अलावा उसने कार्पोरेट पार्टी मीटिंग के लिए बैंक्वेट हॉल भी बुक कराया और मीटिंग में प्रजेंटेशन के लिए होटल से लैपटॉप भी ले लिया।
उसके बाद वह दूसरे दिन होटल से किसी तरह भाग निकला। होटल के कर्मचारियों को जब ठगी का एहसास हुआ तो विन्सेंट जॉन ( Vincent John )के खिलाफ वाशी पुलिस थाने में भादंसं की धारा 420, 406 और 380 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस आयुक्त सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। इसके बाद आरोपी को ठाणे के घोड़बंदर रोड से 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस आयुक्त सिंह ने कहा कि विन्सन जॉन, ( Vincent John ) थेरीनाथन, मायकल जोसेफ, दिलीप स्टीफन, मायकल फर्नांडो, विजय करण, राजीव देसाई, निर्मला एंड्रू, एस पी कुमार, संजय मच्चाडो, संजय राणे और रवि आनंद जैसे अनेक नाम से उसने देश भर के कई पांच सितारा और डीलक्स होटलों को ठगा है।
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में उसके खिलाफ ठगी के 187 मामले दर्ज हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 58 फर्जी पैन और आधार कार्ड बरामद किए हैं। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर होटल कर्मचारियों को जल्द ही प्रभावित कर लेता था। होटल का सबसे शानदार कमरा बुक कर सबसे महंगी चीजों का ऑर्डर देता था। महंगी शराब और सिगरेट और अन्य चीजें लेकर रफूचक्कर हो जाता था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत