पश्चिम बंगाल ( West Bengal) विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ( Biman Banerjee ) ने तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) के इस्तीफे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर जिला की नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता दे दिया है। अधिकारी बुधवार शाम को जब विधानसभा भवन पहुंचे तो अध्यक्ष विमान बनर्जी वहां नहीं थे। ऐसे में उन्होंने विधानसभा के सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इससे पहले उन्होंने राज्य के परिवहन मंत्री का पद भी छोड़ दिया था।
विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने इस संबंध में कहा, ‘मैंने पत्र (सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा) ( Suvendu Adhikari )को देखा और पाया कि उस पर तारीख स्पष्ट नहीं थी। मुझे यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उनका इस्तीफा सही और स्वतंत्र है। इसलिए इसे स्वीकार कर पाना संभव नहीं है। मैंने उनसे 21 दिसंबर को मेरे सामने पेश होने के लिए कहा है।’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) सरकार में मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari )को पार्टी में अच्छी पकड़ वाला नेता माना जाता रहा है। वे पूर्व में टीएमसी से सांसद रह चुके हैं। काफी समय से उनकी पार्टी से नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर विधायक और पार्टी के अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया।अब उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।तृणमूल ने उनके इस्तीफे को पार्टी के साथ धोखेबाजी करार देते हुए कहा था कि जिन्हें मालूम है कि टिकट नहीं मिलेगा वह पार्टी छोड़ रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?