दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (Apple) ने आईफोन (iPhone) का कंपोनेंट सप्लाई करने वाली ताइवान, (Taiwan) कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन (Wistron) को प्रोबेशन पर डाल दिया है। कंपनी ने कहा है कि जह तक विस्ट्रॉन मामला सुलझा नहीं लेती और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक कंपनी विस्ट्रॉन (Wistron) के साथ दुनियाभर में कोई नया बिजनेस डील साइन नहीं करेगी। एप्पल ने अपने बयान में कहा, हमने अपनी जांच में पाया है कि विस्ट्रॉन ने कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी की और उन्हें सैलरी नहीं दी। हमारा मानना है कि सभी कर्मचारियों को इज्जत से जीने का हक है और वे समय पर सैलरी पाने के हकदार हैं।
एप्पल ने अपने बयान में कहा, कर्मचारियों की सैलरी और अच्छे वर्किंग कंडीशन के मामले में विस्ट्रॉन जब तक करेक्टिव एक्शन नहीं लेती, तब तक कंपनी के साथ सभी नए बिजनेस डील होल्ड पर रहेंगे। आपको बता दें कि आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के सबसे बड़े ग्लोबल सप्लायरों में से एक है। पिछले सप्ताह बेंगलुरु के पास विस्ट्रॉन के प्लांट में नाराज कर्मचारियों ने भारी तोड़फोड़ की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कई महीने से सेलरी नहीं मिली है। हिंसा और तोड़ फोड़ के बाद प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था।
विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन ( Wistron Corp) ने कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को नौकरी से निकल दिया है। उनकी जिम्मेदारी भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के बिजनस को देखने की थी। यह कदम पिछले दिनों कर्नाटक के कोलार ( Kolar ) में कंपनी के एक प्लांट में तोड़फोड़ के बाद उठाया है। विस्ट्रॉन ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि कर्मचारियों ने ये कदम उनके पूरे पैसे ना मिलने और काम की खराब स्थिति की वजह से उठाया था। कंपनी ने अपने बयान में सभी कर्मचारीयों से माफी भी मांगी है।
बता दें कि कर्नाटक में एपल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री विस्ट्रॉन (Wistron) में 12 दिसंबर को तोड़फोड़ हुआ था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस तोड़फोड़ से कंपनी को 437 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी विस्ट्रॉन ने पुलिस को दी है। इस संबंध में कंपनी ने पुलिस और कर्मचारी विभाग में मामला दर्ज कराया है। कंपनी की ओर से लिखित शिकायत में कहा गया है कि इस तोड़फोड़ से उसे करीब 437 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि कई लोगों ने आईफोन की चोरी भी की है और सबसे ज्यादा नुकसान आईफोन की चोरी से ही हुआ है। अन्य नुकसान फैक्ट्री की असेंबली लाइन में सामान की बर्बादी से हुआ है।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिला। कंपनी बार-बार वेतन देने का आश्वासन देती रही, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए गए। इससे उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने तोड़फोड़ कर डाली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?