बिहार (Bihar )के औरंगाबाद ( Aurangabad)जिले में एक पुलिस उपनिरीक्षक( Sub Inspector )ने रविवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या (suicide )कर ली। औरंगाबाद( Aurangabad) अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनूप कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने सुबह अंबा थाना परिसर स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह यहीं तैनात थे।
अंबा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि रात में उनकी ड्यूटी लगी थी। तकरीबन ढाई बजे रात तक में ड्यूटी पर तैनात थे। उसके बाद भी अपने कमरे में आराम करने चले गए। रात को ही पुलिस ने शराब लदी एक कार पकड़ी थी। शराब की पेटियों को हाजत में रखकर बंद कर दिया गया जिसकी चाबी उनके ही पास थी। वे मालखाना के प्रभारी भी थे।
सुबह शराब से जुड़े मामले की एफआईआर के उद्देश्य से बोतलों का मिलान किया जाना था। थानाध्यक्ष के द्वारा चौकीदार को उन्हें बुलाने के लिए भेजा गया। उसी वक्त करीब 8.50 बजे उन्होंने गोली मार ली। उन्होंने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसकर्मी द्वारा अतिवादी कदम उठाने के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंह के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
बिहार पुलिस( Bihar Police) सूत्रों ने बताया कि रोहतास जिले के रहने वाले सिंह को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। औरंगाबाद ( Aurangabad)सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?