उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में बेखौफ बदमाशों ने मोहनलालगंज ( Mohanlalganj) के इंद्रजीत खेड़ा के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के पति सुजीत पांडेय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गौरा स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई। सफारी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने सुजीत पांडेय पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसा दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वह मोहनलालगंज व्यापार मंडल केअध्यक्ष भी थे।
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज( Mohanlalganj) गऊदीन शुक्ला के मुताबिक इंद्रजीत खेड़ा की प्रधान संध्या पांडेय के पति सुजीत पांडेय पहले यहीं से प्रधान रहें। इलाके के गौरा में उनका ईंट भट्ठा हैं। रविवार शाम करीब 5.30 बजे वह सफारी से भट्ठे पर गये। वहां गाड़ी से उतरते ही पहले से घात लगाये बाइक सवार बदमाशोें ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
सुजीत पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये। गोलियाें की आवाज सुनकर ईंट भट्ठे व आसपास गांव के लोग जुटे। इस दौरान बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। मौके पर खून से लथपथ सुजीत को देखकर ग्रामीणोंने पुलिस को सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने घायल सुजीत को इलाज केलिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज ( Mohanlalganj) इलाके में सुजीत पांडेय की अच्छी पकड़ थी। वह आसपास के इलाके में अच्छी खासी संपत्ति भी बना रखी थी। राजनीति में उनके अच्छी दखल होने के कारण लगातार वह खुद भी प्रधान रहे। इस बार उनकी पत्नी संध्या पांडेय प्रधान है। हालांकि मोहनलालगंज को नगर पंचायत घोषित करने के बाद से प्रधान का पद समाप्त हो गया है। स्थानीय लोगों केमुताबिक सुजीत पांडेय नगर पंचायत अध्यक्ष पद केचुनाव की तैयारी भी कर रहे थे।
पुलिस संपत्ति विवाद और राजनैतिक बर्चस्व को बिंदु बनाकर जांच कर रही है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका कि बाइक सवार बदमाशों ने किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को किराए केशूटरों ने अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से आठ खोखे बरामद हुए है। जो प्रतिबंधित बोर के हैं। वारदात केबाद पूरी राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नाकाबंदी कर दी गई है। हर संदिग्धों की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?