उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर Kanpur ) में नौबस्ता के केशवनगर में शादी के महज 15 दिन बाद ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता (26) की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरने से मौत की बात बताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हत्या की जानकारी होते ही ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है।मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के शहडोल निवासी ईंट कारोबारी नीरज कटारे ने अपनी इकलौती बेटी आरजू कटारे की शादी इसी माह 8 दिसंबर को कानपुर Kanpur ) में नौबस्ता के केशवनगर निवासी अमनदीप से की थी।
अमनदीप बंगलुरू में इंजीनियर है। अमनदीप के पिता आरसी गुप्ता रेलवे में लोको पायलट हैं। घर में ससुर के अलावा सास पिंकी व एक ननद हैं। पिता नीरज ने बताया कि शुक्रवार देर रात अमनदीप ने आरजू को बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी।
इसके बाद वह अपने दोनों बेटोें अमन, अनंत व अन्य रिश्तेदारों संग कानपुर पहुंचे जहां बेटी का शव मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरकर आरजू की मौत होेने की जानकारी दी।
कानपुर Kanpur ) पुलिस ने मामला संदिग्ध देख आरजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरजू की मुंह दबाकर हत्या की गई।
शरीर पर बाथरूम में गिरने से चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?