उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) के धूमनगंज में रहने वाली बीएससी की छात्रा ज्योतिका सिंह (19) ( Jyothika singh) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। रविवार को दोपहर में घटना की जानकारी पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि परिवारवाले भी घटना की वजह नहीं बता सके। जांच पड़ताल की जा रही है। छात्रा ने फांसी लगाने से पहले पंखे पर दुपट्टे से बनाए गए फंदे की तस्वीर अपने मोबाइल से खींची थी।
प्रीतमनगर के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी जय सिंह कंप्रेशर बनाने का काम करते हैं। उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ी ज्योतिका (19) ( Jyothika singh)ने इसी साल 12वीं पास करने के बाद बीएससी में दाखिला लिया था। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर में वह दूसरे तल पर स्थित कमरे में चली गई। बहुत देर तक नीचे न उतरने पर मां उसे बुलाने पहुंची लेकिन दरवाजा भीतर से बंद मिला। बहुत आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो छोटी बहन साक्षी व भाई मुन्ना भी आ गया। शोरगुल पर पड़ोसी जुट गए और फिर किसी तरह दरवाजा तोड़कर लोग कमरे के भीतर दाखिल हुए।
वहां ज्योतिका ( Jyothika singh)का शव फांसी पर लटका मिला जिसे देख परिवारवाले बदहवास से हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से ही मृतका का मोबाइल मिला लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, परिवारवाले भी समझ नहीं पा रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। उनका यही कहना है कि रविवार को भी रोज की तरह ही वह अपने काम में व्यस्त थी और फिर अचानक उठकर कमरे में चली गई।
सूत्रों का कहना है कि छात्रा के मोबाइल से कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। उसके मोबाइल में कुल 32 मिस्ड कॉल पड़ी थीं। जिसमें से ज्यादातर कॉल उसकी मां ने किए थे। पूछताछ में मां ने बताया कि दरवाजा न खुलने पर उसने बेटी के मोबाइल पर फोन किए थे। उधर कॉल डिटेल से पता चला कि दोपहर 1.57 पर उसके फोन पर किसी की कॉल आई जिससे उसकी तीन मिनट तक बात हुई। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि फोन करने वाला कौन था। 2.09 बजे मां ने भी फोन किया लेकिन छात्रा ने कॉल रिसीव नहीं की। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 1.27 मिनट पर छात्रा ने पंखे पर दुपट्टे से बनाए गए फंदे की तस्वीर अपने मोबाइल से खींची।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?