हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh )में भारी बर्फबारी( Heavy snowfall )हुई है। ऊपरी शिमला( Shimla )का राजधानी से संपर्क कट गया है। राजधानी शिमला में इस सीजन की पहली बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। लगातार तीसरे वर्ष राजधानी शिमला में दिसंबर में बर्फ गिरी है।2017 में राजधानी में दिसंबर में बर्फ नहीं गिरी थी। इस बार लगातार तीसरे वर्ष दिसंबर में राजधानी शिमला में फिर बर्फ गिरी है।
बर्फ बारी के बाद शिमला में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सैलानी बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं।
हिमाचल ( Himachal Pradesh )में रविवार रात को भारी बर्फबारी( Heavy snowfall ) हुई। ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है। राजधानी शिमला में इस सीजन की पहली बर्फबारी रिकार्ड हुई। लगातार तीसरे वर्ष राजधानी शिमला में दिसंबर में बर्फ गिरी है। कुफरी में सबसे अधिक तीस सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड हुई। मनाली और डलहौजी भी बर्फ से लकदक हो गए हैं।
सोलन, चायल, नड्डी ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम के बदले मिजाज से पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। बिजली और पानी की लाइनें टूटने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की संकट गहरा गया है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश में करीब 400 सड़कें सोमवार को बंद रहीं।
राजधानी शिमला ( Shimla )में वर्ष 2019 में 14 और 16 दिसंबर को बर्फबारी ( snowfall )हुई थी। वर्ष 2018 में 12 और 13 दिसंबर को बर्फबारी रिकार्ड हुई थी। 2017 में राजधानी में दिसंबर में बर्फ नहीं गिरी थी। इस बार लगातार तीसरे वर्ष दिसंबर में राजधानी शिमला में फिर बर्फ गिरी है।
कुफरी में भारी बर्फबारी होने से ऊपरी शिमला का संपर्क राजधानी से कट गया है। वाया धामी और बसंतपुर ही ऊपरी शिमला को गाड़ियां भेजी जा रही हैं। सोमवार सुबह राजधानी शिमला की सड़कों पर भी फिसलन की स्थिति बनी रही।
हिमाचल ( Himachal Pradesh ) में बदले मौसम के मिजाज से सोमवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक कमी दर्ज की गई। डलहौजी और केलांग में तो अधिकतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?