उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अपहृत 7 साल के मासूम यूकेजी में पढ़ने वाले अभिषेक ( Abhishek )की लाश देर रात खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के पास बरामद हुई है।
बच्चे का शव बरामद करते हुए अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अपहर्ता बच्चे का ही ट्यूटर (Tutor )है। पुलिस का दावा है कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अभिषेक का अपहरण किया और फिर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने चोरी के मोबाइल से फिरौती के लिए मैसेज किया था।
एसपी जौनपुर (Jaunpur)राजकरन नय्यर ने बताया कि शाहगंज बाजार में अभिषेक के घर से कुछ दूरी पर किराए के मकान में रहने वाले शिवम श्रीवास्तव और आकाश कुमार आईटीआई के छात्र हैं। कुछ समय पहले तक शिवम ही अभिषेक को ट्यूशन पढ़ाता था। लिहाजा उसका अभिषेक के घर अक्सर आना-जाना था।
शनिवार को जब अभिषेक ट्यूशन के लिए तो रास्ते में शिवम मिला और टॉफी दिलाने के बहाने उसे बाइक पर बिठाकर अपने दोस्त आकाश के साथ खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव स्थित पानी टंकी के पास ले गए। जब अभिषेक ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों ने मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को वहीं छिपा दिया।
कुछ देर बाद दोनों ने एक मोबाइल फोन छीना। उसमें से सिम निकालकर फोन बेच दी और नया फोन लेकर अभिषेक के पिता दीपचंद को फिरौती के लिए मैसेज किया। वारदात के बाद दोनों घरवालों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आसपास ही घूम रहे थे। शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना बताई। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जौनपुर (Jaunpur) के शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग पर बैंकर्स कॉलोनी निवासी दीपचंद यादव बीबीगंज में पैथोलॉजी चलाते हैं। उनका पुत्र अभिषेक(7) साउथ इंडियन स्कूल में यूकेजी का छात्र था। लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने की वजह से पढ़ाई के लिए अभिषेक पास की यादव कॉलोनी में रह रही एक महिला के घर जाकर ट्यूशन पढ़ता था।
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अभिषेक अपने घर से ट्यूशन के लिए, लेकिन वहां नहीं पहुंच पाया। काफी देर तक न लौटने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। दोपहर करीब तीन बजे पिता के मोबाइल पर मैसेज कर अपहरण की सूचना के साथ सात लाख की फिरौती मांगी गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?