बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) शुक्रवार को देशद्रोह व अन्य मामलों में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंची थीं। पूछताछ के बाद कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें वे काफी गुस्से में नजर आईं।
कंगना रनौत ( Kangana Ranaut )ने ये ट्वीट पूछताछ के बाद भोपाल जाते हुए किया। उन्होंने लिखा, ‘अगर आप भारत के विरोधी हैं तो आपको बहुत सारा समर्थन, काम, पुरस्कार और प्रशंसा मिलेगी। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले ही खड़ा होना पड़ेगा। अपनी स्वयं की सहायता प्रणाली बनें और अपनी स्वयं की अखंडता की सराहना करें।’
इससे पहले कंगना रनौत ( Kangana Ranaut )ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस में हाजिरी देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन ये नहीं बताया जा रहा है कि कहां आना है, कैसे हाजिरी देनी है। उनकी नजरों में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने से भी रोका जा रहा है।
वीडियो में कंगना रनौत (Kangana Ranaut )ने देश की अदालत के सामने भी गंभीर सवाल उठा दिया है, उनके मुताबिक उन्हें इस देश में अपने विचार खुलकर व्यक्त नहीं करने दिए जा रहे हैं ।इस बारे में वे कहती हैं- मैं सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) पूछना चाहती हूं, क्या ये मध्ययुग है जहां महिलाओं को जला दिया जाता है, जहां वो कुछ बोल भी नहीं सकती, इस तरह के अत्याचार सारी दुनिया के सामने हो रहे हैं।एक्ट्रेस ने वीडियो के अंत में राष्ट्रहिट में आवाज बुलंद करने वाले लोगों से अपील की है कि वे सभी साथ आए हैं और इसका विरोध करें।उन्होंने देश की जनता को कहा है कि वे उनके लिए अब स्टैंड ले।
बता दें कि मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिंदू-मुसलमान में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगा गया। कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सयैद ने कंगना और उनकी बहन के ट्वीट एवं बयान का संदर्भ देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (अलग-अलग धार्मिक, जातीय समूहों में द्वेष को बढ़ावा देना), धारा-295 ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काना), धारा-124 ए (देशद्रोह) और धारा-34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने तीन बार नोटिस जारी कर उन्हें मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के समक्ष उपस्थित होने को कहा था।
Why am I being mentally, emotionally and now physically tortured? I need answers from this nation…. I stood for you it’s time you stand for me …Jai Hind ? pic.twitter.com/qqpojZWfCx
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 8, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?