पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम (AIMIM)चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi )को बड़ा झटका लगा है। राज्य के कार्यकारी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एसके अब्दुल कलाम( Sk Abdul Kalam )सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) में शामिल हो गए।
इस दौरान अब्दुल कलाम के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ ने भी ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया। एआईएमआईएम (AIMIM) नेता और उनके समर्थक पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की उपस्थिति में टीएमसी, में शामिल हुए। कोलकाता में टीएमसी मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने के बाद कलाम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई वर्षों से शांति और अमन का माहौल है। उन्होंने “जहरीली हवा” को दूर रखने के पार्टी बदली है।
एसके अब्दुल कलाम ने कहा कि हमने देखा है कि पश्चिम बंगाल शांति का नजारा हुआ करता था। लेकिन देर से ही सही यहां की हवा जहरीली हो गई है और इसे ठीक करना है। इसीलिए मैंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। कलाम ने कहा कि एआईएमआईएम को पहले से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की कोशिश करनी चाहिए थी। यह समय राज्य में पॉलिटिकल एंट्री के लिए ठीक नहीं है।
विधानसभा चुनाव से पहले के असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi ) लिए यह पहला झटका नहीं था। पार्टी को नवंबर में उस समय भी झटका लगा था जब राज्य में उनके प्रमुख नेता अनवर पाशा ने अपने समर्थकों के साथ ममता की पार्टी का दामन थाम लिया था। अनवर का दावा था कि ओवैसी की पार्टी भाजपा को सिर्फ वोटों का ध्रुवीकरण करने में मदद करेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?