पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana )में गांव गिल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा में सोमवार को 11वीं की छात्रा हरप्रीत कौर (17) ने फंदा लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार की सुबह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कक्षा में पहुंचे।
शव लटकता देख उनके होश उड़ हए और वह भागते हुए प्रिंसिपल के पास पहुंचे। इसके बाद स्कूल प्रबंधक को घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जांच के दौरान पता चला कि खुदकुशी करने वाली छात्रा लुधियाना (Ludhiana ) के गांव गिल की रहने वाली हरप्रीत कौर (17) है, जिसकी उम्र 17 साल के करीब बताई जा रही है। छात्रा के कब्जे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
छात्रा ने सुसाइड (suicide )नोट में लिखा है कि वह अपनी लाइफ में कामयाब नहीं हो पाएगी और परिवार वालों की मदद नहीं कर पाएगी। थाना डेहलों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
लुधियाना (Ludhiana ) पुलिस ने बताया कि हरप्रीत कौर (17) 11वीं की छात्रा थी। वह पिछले काफी समय से परेशान थी। सोमवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सहेलियों के साथ अपनी कक्षा से बाहर निकली और कुछ समय बाद अलग हो गई।
वह छिपकर दूसरी कक्षा में चली गई। वहां कोई बच्चा नहीं था। उसने कमरे में फंदा लगा (suicide )लिया। घर न पहुंचने पर परिवार वाले ढूंढते रहे। परिजन देर रात को थाने गए और पुलिस को शिकायत दी। परिवार वाले देर रात तक ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि वह हरप्रीत की तलाश में स्कूल भी पहुंचे थे। मगर उस समय स्कूल का चौकीदार खाना खाने के लिए बाहर गया हुआ था। इसलिए हरप्रीत के बारे में कुछ पता नहीं लगा सके।मंगलवार की सुबह कक्षा के बच्चे आए तो अंदर शव लटकता देखा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?