तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह ( KD Singh )को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। केडी सिंह अप्रैल 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
अलकेमिस्ट समूह ( Alchemist group )के प्रमुख केडी सिंह ( KD Singh )का रोजवैली और सारदा चिटफंड घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे। ईडी ने केडी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लंबे समय तक पूछताछ बाद उनके जवाब से असंतुष्ट होकर ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रोजवैली चिटफंड के आरोप में ईडी ने मंगलवार को केडी सिंह से करीब साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की थी।
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate)की ओर से इससे पहले भी केडी सिंह ( KD Singh )की संपत्ति को सीज किया गया था। जून, 2019 केडी सिंह से जुड़ी कंपनी की 239 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थी। ईडी ने 1,900 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर यह कार्रवाई की थी। सिंह की करीब 239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी, जिसमें रिजॉर्ट, शोरूम और बैंक खाते भी शामिल थे।
सितंबर साल 2019 में ईडी ने नई दिल्ली और चंडीगढ़ में केडी सिंह से जुड़ी जगहों की तलाशी ली थी। इस दौरान केडी सिंह के बेटे करन दीप सिंह से संबंधित और नियंत्रित अल्केमिस्ट ग्रुप की 14 कंपनियों के संबंध में तलाशी ली थी। ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। एजेंसी को दिल्ली में केडी सिंह के आधिकारिक आवास से सर्च ऑपरेशन के दौरान दस हजार डॉलर की विदेशी मुद्रा के साथ 32 लाख रुपये की नकदी मिली थी।
केडी सिंह ( KDSingh )की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) ने भी टीएमसी पर निशाना साधा है, शुभेंदु ने कहा कि केडी सिंह की कंपनी ने लाखों लोगों से बंगाल में धोखा किया, उन्होंने ही नारदा कंपनी को स्पॉन्सर किया था. एजेंसी को उनकी संपत्ति सीज कर लोगों को पैसा देना चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?