ओडिशा ( Odisha ) के अंगुल (ANGUL) जिले में शराब पीकर आए दिन हंगामा करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसके रिश्तेदारों ने जला कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना हंडापा( Handappa ) पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कडालीमुंडा गांव ( Kadalimunda village ) में मंगलवार शाम को हुई।
अंगुल (ANGUL) जिले से आईं दिल दहला देने वाली खबर है कि एक 25 साल के लड़के को बेरहमी से उसे पेड़ से बांधकर घर के लोंगों ने ही जलाकर मार डाला । स्थानीय लोगों के मुताबिक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया गया और उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। लोगों ने बताया कि धू-धू करके जल रहे शख्स को बाद में किसी तरह खोला गया हालांकि तब तक वह बुरी तरह जल चुका था। उन्होंने बताया कि उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंगुल (ANGUL) जिले की पुलिस ने बताया, ‘प्राथमिक जांच में पता चला है कि राजकिशोर प्रधान नाम का यह व्यक्ति अक्सर ही शराब पीता था और इसके बाद हंगामा किया करता था।’बताया जा रहा है कि प्रधान के रिश्तेदार आए दिन हो रही उसकी इन हरकतों को पसंद नहीं करते थे, ऐसे में उन्होंने खौफनाक कदम उठाते हुए कथित तौर पर प्रधान को जिंदा जला दिया। उन्होंने बताया कि प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। राजकिशोर प्रधान को घर के लोंगों द्वारा दी गयी क्रूरतम सजा से सभी हैरान कर देने वाली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?