उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मऊ ( MAU )जिले में चिरैयाकोट थाना अंतर्गत असलपुर गांव में दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पूर्व प्रधान का भतीजा है। सूचना पर पहुंची पीआरवी के वाहन में आक्रोशित ग्रामीणों ने आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार,असलपुर निवासी 27 वर्षीय अरविंद कुमार अपने सात साथियों के साथ पुलिस में भर्ती होने के लिये रोज की तरह दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान भैंसही नदी पुल पर रात साढ़े आठ बजे के करीब बदमाश आये और युवक को घेर लिया। बदमाशों के हाथ में असलहा देखकर अन्य साथी मौके से भाग निकले। इतने में बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को उग्र ग्रामीणों ने घेर लिया और पीआरवी वाहन में आग लगा दी।जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। शव को घेर कर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 नबंर वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया। इतने में एक सिपाही भी अपनी बाइक लेकर पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन और बाइक में आग लगा दी। जान बचाकर मौके से किसी तरह से पुलिसकर्मी भागे।
पुलिस ने अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। जिससे तत्काल भारी संख्या में फोर्स गांव पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा देखकर कोई आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश में वारदात की गई है। एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत